5 नंबर के राजा का अनोखा दरबार, बदरीनाथ थीम पर सजा भव्य पंडाल

भोपाल: गणेश चतुर्थी को लेकर भोपाल में तैयारियां पूरी हो चुकीं हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों में गणपति बप्पा के पंडाल सज गए और बप्पा का आगमन हो चुका है. वहीं इस बार समितियां भव्य झाकिंयां तैयार कर श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार हैं।
भोपाल में हर पंडाल बप्पा के रंग में रंगा है। वहीं हम पहुंचे 5 नंबर के राजा गणेश उत्सव समितियों के बीच, जहां तैयारियों का रंग अलग अंदाज में नजर आया।
भोपाल के 5 नंबर इलाके में राजा गणेश उत्सव समिति पिछले 12 साल से गणपति की स्थापना कर रही है। इस बार यहां पंडाल को बदरीनाथ की थीम पर तैयार किया जा रहा है। झांकी में श्रद्धालुओं को धार्मिक और आकर्षक सजावट देखने को मिलेगी।
करीब 10 लाख के खर्च से तैयार हुआ यह पंडाल इस वक्त लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. हर कोई यहां विराजे गणेश की जी मूर्ती और बदरीनाथ के पंडाल का दर्शन करने के लिए उमड़ रहा है.
शहर में हर ओर गणपति बप्पा के नारे गूंज रहे हैं. कहीं रौशनी की चमक है तो कहीं मेला लगा हुआ है… गणपति बप्पा के आगमन ने राजधानी दुलहन की तरह सजी हुई है।

Next Post

फर्जी मुनाफा दिखाकर शेयर बाजार के नाम पर 32,500 की ठगी

Thu Sep 17 , 2026
इंदौर: शेयर बाजार में निवेश से भारी मुनाफे का झांसा देने वाले जालसाजों ने पहले पीड़ित के खाते में 1015 रुपए का फर्जी लाभ भेजकर भरोसा जीता. इसके बाद ब्रोकरेज के नाम पर रकम जमा कराई और राखी विशेष ऑफर बताकर 85 हजार रुपए का बोनस देने का लालच दिया. […]

You May Like

मनोरंजन