पंचांग 03 दिसम्बर 2025:-
रा.मि. 12 संवत् 2082 मार्गशीर्ष शुक्ल त्रयोदशी बुधवासरे दिन 10/2, भरणी नक्षत्रे शाम 4/46, परिघ योगे शाम 4/24, तैतिल करणे सू.उ. 6/44, सू.अ. 5/16, चन्द्रचार मेष 10/21 रात से वृषभ, शु.रा. 1,3,4,7,8,11 अ.रा. 2,5,6,9,10,12 शुभांक- 3,5,9.
————————————————————-
आज जिनका जन्म दिन है- बुधवार 03 दिसम्बर 2025
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में स्त्री पक्ष से नवीन समाचारों की प्राप्ति होगी. सुख प्राप्त होगा. नवीन मित्र से भेंट होगी. व्यापार के क्षेत्र में यात्रा की रूपरेखा बनेगी. वर्ष के प्रारंभ में शासन सत्ता का लाभ प्राप्त होगा. शिक्षा में रूचि रहेगी. मित्रों एवं भाईयों के सहयोग से राजनीतिक लाभ प्राप्त होगा. वर्ष के अन्त में भूमि भवन संबंधी विवाद का सामना करना पडेगा. व्यर्थ के वाद विवाद एवं मतभेद बढेंगे.
मेष ओर वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को शासन सत्ता का सुख प्राप्त होगा. शिक्षा में रूचि रहेगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को व्यर्थ वाद विवाद हो सकता है. शिक्षा में व्यवधान के कारण मानसिक परेशानी होगी. सिंह राशि के व्यक्तियों को मित्र एवं भाईयों के सहयोग से राजनैतिक लाभ होगा. व्यापार के क्षेत्र में यात्रा का योग है. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को मित्र से भेंट होगी. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को भूमि भवन संबंधी विवाद का सामना करना होगा.
————————————————————-
आज का भविष्य: बुधवार 03 दिसम्बर 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक संकोची, परोपकारी, मिलनसार होगा, इनकी शिक्षा उत्तम रहेगी, किसी विशेष विद्या का ज्ञाता होगा. इनके मित्रों की संख्या अधिक होगी, सामाजिक राजनैतिक एवं धार्मिक कार्यो में इनकी रूचि रहेगी. माता पिता को जीवन में सुखी रखेगा.
————————————————————-
मेष- भौतिक सुख सुविधाओं पर खर्च होगा, आकस्मिक धन लाभ से समस्या का समाधान होगा. पारिवारिक आकांक्षाओं की पूर्ति होगी. आमोद प्रमोद पर खर्च होगा.
वृषभ- नई जिम्मेदारी आने से आप परेशान हो सकते हैं, वाद विवाद से बचना चाहिये, उच्चाधिकारियों के सहयोग से शत्रु बाधाएं दूर होंगी, साहसिक प्रयास सार्थक होगा.
मिथुन- युवाओं को बेहतर सफलता मिलेगी, कार्यक्षेत्र में विपरीत हालात पैदा होंगे, संतान पक्ष के कारण भावनात्मक कष्ट होगा, रचनात्मक कार्यो में रूचि रहेगी.
कर्क- किसी के सहयोग से अटका कार्य आसानी से बन जायेगा, भूमि भवन संपत्ति एवं कोर्ट कचहरी के कार्यो में अनुकूलता रहेगी, किसी सदस्य की अस्वस्थ्यता के कारण चिन्ता हो सकती है.
सिंह- नाराज चल रहे लोगों को मनाना पडेगा, दिखावेके कारण खर्च में वृद्धि होगी, भाग्यवर्धक समाचार मिलेगा, नियमितता का ध्यान रखकर कार्य करें.
कन्या- पारिवारिक आयोजन प्रसन्नतादायक रहेंगे, जोखिम के कार्यो से दूर रहें, नवीन वस्त्राभूषण उपहार आदि की प्राप्ति होगी. संपत्ति विवाद को टालना हितकर रहेगा.
तुला- सार्वजनिक जीवन में मान सम्मान मिलेगा, कामकाज को लेकर व्यस्त रहेंगे, भ्रमण मनोरंजन में खर्च होगा. धार्मिक यात्रा का योग है.
वृश्चिक- मित्रों से कहासुनी का मलाल रहेगा, अटकी योजना फिर शुरू हो सकती है, संपत्ति के कार्यो पर व्यय होगा. योजनाओं की रूपरेखा बनेगी.
धनु- दौड़धूप से स्वास्थ्य प्रभावित होगा, शादी विवाह की चर्चाओं में सफलता मिलेगी, कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा, निजी प्रयासों में सफलता मिलेगी.
मकर- मेहमान के आने से कार्यक्रम बदल सकता है, निजी कार्यो पर ध्यान दें, आजीविका के प्रयासों में सफलता मिलेगी, दायित्वों की पूर्ति होगी.
कुम्भ- काम को टालने का प्रयास न करें, स्वत: के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, धार्मिक कार्यो के प्रति रूचि रहेगी, वरिष्ठजनों के सहयोग से कार्य बनेगा.
मीन- धीमी गति के बावजूद कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी, धार्मिक यात्रा हो सकती है, पारिवारिक विवादों में विजय प्राप्त होगी. कार्यो के प्रति लगन और रूचि रहेगी.
————————————————————-
व्यापार भविष्य:
मार्गशीर्ष शुक्ल त्रयोदशी को भरणी नक्षत्र के प्रभाव से गुड़, खांड़, गेहॅू, चना, नमक, रूई, चांदी के भाव में मंदी होगी, सोना-चांदी में विशेष मंदी होगी. जीरा, धनियां के भाव पूर्ववत रहेंगे. आज 11 बजकर 10 मिनिट के रूख पर व्यापार कर लाभ उठायें. भाग्यांक 2131 है.
————————————————————-
