कलेक्ट्रेट में हेलमेट नहीं लगाने वालों पर चालानी कार्रवाई, कई शासकीय सेवकों के कटे चालान

सतना: सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान हेलमेट नहीं लगाने वाले दोपहिया वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई की जद में कई शासकीय सेवक भी आए, जिनके हेलमेट नहीं पहनने पर चालान काटे गए। जानकारी के अनुसार कार्रवाई के दौरान रमेश शर्मा, रजनीश द्विवेदी, रवि कुमार सेन (सहायक ग्रेड-3), संजय कुमार जैन (सहायक ग्रेड-2), शैलेंद्र सिंह (लिपिक ग्रेड-3), मानेंद्र सिंह परिहार (लिपिक ग्रेड-3), अंशुल वर्मा, दशरथ हरिजन, बाबी कुमार, आरती गुप्ता (भृत्य), मानेंद्र सिंह, अजीत कुमार पटेल, वीरेंद्र कुमार सोनी, गणेश प्रसाद सोनी, हिमांशु कुमार पांडे, शैलेंद्र सिंह, राजेश कुशवाहा, कष्टहरण, अनुपम मिश्रा एवं सचिन कुमार कछवाहा सहित अन्य के चालान बनाए गए।

चालानी कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि हेलमेट केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में जीवन की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।

Next Post

वार्ड 78 में दो महीने से आ रहा गंदा पानी, 10 हजार आबादी दूषित पानी पीने को मजबूर; बीमारियों का खतरा

Fri Jul 31 , 2026
भोपाल। राजधानी के वार्ड क्रमांक 78 स्थित विश्वकर्मा नगर एवं आसपास की कॉलोनियों के रहवासियों ने आरोप लगाया है कि पिछले करीब दो माह से क्षेत्र में दूषित और दुर्गंधयुक्त पेयजल की आपूर्ति हो रही है. उनका कहना है कि इस समस्या से लगभग 10 हजार की आबादी प्रभावित है. […]

You May Like