ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत 

सीधी। जिले के मड़वास थाना अंतर्गत अमहा गांव में आज दोपहर करीब 12 बजे खेत की जुताई करने के दौरान ट्रैक्टर के अचानक बेकाबू होकर पलटने से 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर फैलते ही लोगों की काफी भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलने पर मड़वास थाना प्रभारी भूपेश बैस भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए और मर्ग विवेचना की कार्रवाई शुरू हुई। मिली जानकारी के अनुसार घटना के दौरान अमहिया सोंधिया निवासी गब्बूचंद उर्फ बाबूलाल साहू उम्र 30 वर्ष खेत की जुताई कर रहा था। उसी दौरान ट्रैक्टर के बेकाबू होकर पलटने से वह ट्रैक्टर के नीचे दब गया और दम तोड़ दिया। तत्संबंध में थाना प्रभारी भूपेश बैस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह घटना दुर्घटना प्रतीत हो रही है। पंचनामा के पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और मर्ग विवेचना की जा रही है।

Next Post

पति को बचाने दौड़ी पत्नी, नदी में करंट की चपेट में आने से दोनों की मौत

Wed Nov 19 , 2025
मंडला। जिले की नैनपुर तहसील के ग्राम अतरिया में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। यहां थावर नदी में मोटर निकालते समय करंट फैलने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। पति को करंट की चपेट में देख पत्नी उसे बचाने दौड़ी थी, लेकिन वह भी हादसे […]

You May Like