
भोपाल। निशातपुरा थाना पुलिस ने एक युवक से 13 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. युवक ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है. आरोप है कि एक प्लाट की खरीदी बिक्री के मामले में धोखाधड़ी की गई है. प्रकरण दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
जानकारी के मुताबिक फरियादी युवक असरायंत्री परवा (27) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. फरियादी ने पुलिस को बताया कि गणेश चंद्र साद और परीमाला त्यागी नाम के आरोपियों ने उनके साथ 1279000 रुपए की धोखाधड़ी की है. फरियदी ने पुलिस को बताया कि साल 2020 में करोंद इलाके में एक प्लाट की खरीदी बिक्री की प्रक्रिया में आरोपियों ने दिए गए रुपए को लेकर एक दूसरे पर लेन-देन के आरोप लगाए. मामले में धोखाधड़ी का एहसास होने पर फरियादी ने रविवार को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
