काबुल, 12 फरवरी (वार्ता) अफगानिस्तान के आफ स्पिनर एएम गजांफर कमर के निचले हिस्से में फ्रैक्चर होने के कारण चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं।
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को एक्स पर यह जानकारी साझा की। बोर्ड ने लिखा “ अफगानिस्तान की युवा स्पिन गेंदबाजी सनसनी, एएम ग़ज़नफ़र कमर के निचले हिस्से में फ्रैक्चर के कारण आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। उन्हें अफगानिस्तान के हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे के दौरान चोट लगी थी, और वह कम से कम चार महीने के लिए बाहर रहेंगे और इस अवधि के दौरान उपचाराधीन रहेंगें।”
बोर्ड ने लिखा “ नांग्याल खरोती, जो रिजर्व पूल का हिस्सा थे, को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए मुख्य टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा मुजीब उर रहमान पूरी तरह से ठीक होने तक वनडे मैच से बाहर रहेंगे।”
बायें हाथ के स्पिनर नांगेयालिया खरोटे अब तक सात वनडे और छह टी20 मैच खेल चुके हैं।
Next Post
लीजेंड लीग पर आग बरसा रहा है शिखर का बल्ला
Wed Feb 12 , 2025
रायपुर (छत्तीसगढ़), 12 फरवरी (वार्ता) भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन लीजेंड 90 लीग में बल्ले से आग बरसाते नजर आ रहे हैं। उन्होने अपने पिछले मैच में बिग बॉयस के खिलाफ नाबाद 50 रनों की शानदार पारी खेली। आठ से 18 फरवरी तक चलने वाली इस लीग में […]

You May Like
-
8 months ago
शाजापुर पुलिस ने 106 गुम मोबाइल बरामद कर लौटाए
-
1 year ago
आबकारी ने पकडी डेढ लाख से अधिक की अवैध शराब
-
8 months ago
आधी रात कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण
-
7 months ago
समाजसेवी युवा राजेश सक्सेना नहीं रहे
