शराब के लिए रुपए नहीं देने पर चाकू मारा

इंदौर: महू में शराब पीने के लिए रुपए नहीं देने पर एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया. पुलिस के मुताबिक यादव मोहल्ला निवासी बंटी यादव उम्र 42 साल रेलवे ब्रिज के पास पीठ रोड पर था, तभी जग्गा उर्फ आकाश हलवाई ने उससे शराब के लिए रुपए मांगे.

इनकार करने पर आरोपी ने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया. महू पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

आवारा मवेशियों पर नगर निगम की कार्रवाई, गौशाला भेजे गए

Fri Jul 10 , 2026
सिंगरौली: नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में बैढ़न मेन रोड पर विशेष अभियान चलाकर आवारा मवेशियों को पकड़ा गया। अभियान के दौरान सड़क पर घूम रहे मवेशियों को सुरक्षित रूप से पकड़कर गौशाला भेजा गया।नगर निगम के अनुसार, इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की आशंका […]

You May Like