सतना: शहर में नियम विरुद्ध संचालित मीट, मटन, मुर्गा एवं मछली की दुकानों के विरुद्ध नगर निगम एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा व्यापक कार्रवाई की गई। न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में चलाए गए अभियान के दौरान कुल 45 दुकानों को बंद कराकर सीलिंग एवं तालाबंदी की कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान धवारी चौराहा, सिविल लाइन चौराहा, भैंसाखाना, सिंधी कैंप सहित शहर के अन्य चिन्हित क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। एसडीएम राहुल सिलाडिया एवं उपायुक्त सत्यम मिश्रा के नेतृत्व में नगर निगम एवं पुलिस बल ने संयुक्त रूप से मौके पर कार्रवाई की। अधिकारियों की निगरानी में पूरी कार्रवाई व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
अभियान में नगर निगम में स्वास्थ्य अधिकारी अरविन्द प्रताप सिंह सहायक स्वास्थ्य अधिकारी राजू साकेत एवं मो.लतीफ के साथ स्वच्छता निरीक्षक एवं स्वास्थ्य विभाग एवं अतिक्रमण विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
