ग्वालियर: जन उत्थान न्यास के तत्वाधान में हो रहे विधायक प्रीमियर लीग 2026 रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के आज 6 मैच देर रात तक खेल मैदान में खेले गये। वार्डों की टीमें मैच जीतने के लिए ताबड़तोड़ छक्के लगा रही हैं और अंतिम दौर में पहुंच रहीं हैं।पहला मैच वार्ड क्रमांक 56 की टीम 56/आर एवं टीम 56/डब्लू के मध्य खेला गया।
इसी क्रम में दूसरा मैच वार्ड क्रमांक 60 की टीम 60/के एवं टीम 60/एन के मध्य, तीसरा मैच वार्ड क्रमांक 25 एवं वार्ड 28 की टीम 25/डी एवं टीम 28/जे के मध्य, चौथा मैच वार्ड क्रमांक 57 एवं वार्ड 58 की टीम 57/के एवं टीम 58/सी के मध्य, पांचवा मैच वार्ड क्रमांक 27 की टीम 27/डी एवं टीम 27/एच के मध्य एवं अंतिम छठवां मैच वार्ड क्रमांक 59 की टीम 59/जी एवं टीम 59/एच के मध्य खेला गया। टूर्नामेंट के अंत में न्यासी आदित्य सिकरवार द्वारा दर्शकों के लिये लक्की ड्रा खोला गया, 30 दर्शकों को उपहार दिये गये।मैच की शुरूआत में न्यास के अध्यक्ष एवं विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने अतिथियों के साथ टीमों से परिचय किया और टीमों को शुभकामनाएं दी।
