ताराचंद हत्याकांड: कातिल पर डीआईजी ने बढाया ईनाम

जबलपुर। बरगी थाना अंतर्गत पुलघाट स्थित कुटिया, मनकेड़ी बरगीनगर में 25 अप्रैल को हुई ताराचंद महाराज उर्फ ताराचंद कुशवाहा की अंधी हत्या की गुत्थी उलझी हुई है। लंबा समय बीत जाने के बाद भी कातिल कौन है इसका पता नहीं चल सका है । अब डीआईजी ने आरोपी की गिरफ्तारी पर ईनाम राशि बढ़ा दी है।

विदित हो कि पुलघाट स्थित कुटिया, मनकेड़ी बरगीनगर में अज्ञात आरोपित द्वारा कुटिया के अंदर ताराचंद महाराज उर्फ ताराचंद कुशवाहा की 25 अप्रैल को हत्या कर दी थी। हत्याकांड के बाद से आरोपित फरार है। जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने दस हजार रूपए का ईनाम घोषित किया था । पुलिस ने संभवित ठिकानों पर छापेमारी भी की लेकिन आरोपित का सुराग नहीं लग पाया। अब इस प्रकरण में आरोपी पहचान उजागर करने वाले एवं उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाले को बीस हजार रूपए का ईनाम देने की घोषणा पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर अतुल सिंह द्वारा की गई है। सूचनाकर्ता चाहे तो उसका नाम पूर्णत: गोपनीय रखा जायेगा।

Next Post

1,000 कैमरों को लगाने वाली फाइल खा रही धूल

Thu Sep 3 , 2026
जबलपुर। बढ़ते अपराधों पर नकेल कसने के साथ अपराधियों की धरपकड़, चालानी कार्यवाही में सीसीटीव्ही कैमरे की अहम भूमिका होती है। जिले में सीसीटीवी कैमरा की संख्या को और बढ़ाने के लिए चार माह पूर्व मुख्यालय प्रस्ताव भेजा गया था। नई लोकेशन पर 1000 कैमरे और लगाए जाने की डिमांड […]

You May Like