आगर-सारंगपुर रोड पर ट्रक पलटा, बाइक चपेट में आई, दोनों वाहन जलकर हुए खाक

शाजापुर। जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आगर सारंगपुर रोड पर एक बड़ा हादसा हो गया. कुमारिया पाल के पास एक ट्रक का संतुलन बिगडऩे से वह पलट गया और उसकी चपेट में एक बाइक भी आ गई. घटना सोमवार दोपहर करीब 3 बजे की है. हादसे के तुरंत बाद ट्रक में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग दहशत में आ गए. इस घटना में ट्रक का अगला हिस्सा और बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई. सूचना मिलते ही मोहन बड़ोदिया थाना पुलिस की डायल 112 टीम से पायलट राजपाल सिंह और पुलिसकर्मी शिवचरण दांगी मौके पर पहुंचे. इसके बाद सारंगपुर से दमकल की गाड़ी भी बुलाई गई. दमकल टीम ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया,लेकिन पानी खत्म हो जाने के कारण ट्रक में फिर से आग भडक़ उठी. स्थिति को देखते हुए दमकल टीम दोबारा पानी भरकर लौटी और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. बताया जा रहा है कि ट्रक में मुर्गी का दाना भरा हुआ था और वह घोंसला से सारंगपुर की ओर जा रहा था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

Next Post

ससुराल में युवक ने लगाई फांसी, शादी की खुशियों में पसरा मातम

Mon Apr 27 , 2026
सीधी। शहर के जमोड़ी थानांतर्गत अधियारखोह में एक युवक द्वारा ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद शादी की खुशियों में मातम पसर गया। मृतक की पहचान अशोक साकेत पिता समय लाल साकेत 20 वर्ष निवासी बरमानी थाना मझौली के रूप में […]

You May Like