मुक्तिधाम स्थल पर डॉक्टर ने की मानवता की मिसाल पेश

बागली। सनातन धर्म में और भारतीय संस्कार में डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया गया है। यह बात बागली मुक्ति धाम में साबित भी हो गई मंगलवार को बागली नगर के पत्रकार राजेंद्र योगी के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में चिता को मुखाग्नि देने के बाद श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित महानुभवों द्वारा श्रद्धांजलि देने का सिलसिला चल रहा था। उसी वक्त अंत्येष्टि में शामिल हुए खातेगांव निवासी सेवा निवृत पोस्ट मेंन बद्री प्रसाद योगी अचानक असंतुलित होकर वहीं पर गिर गए वही समीप में अंत्येष्टि में शामिल हुए बागली के पूर्व सीबी एम ओ वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर हेमंत पटेल भी उपस्थित थे। उन्होंने जैसे ही अर्ध चेतन अवस्था में बद्री प्रसाद योगी को देखा तो उनकी नब्ज लगभग बंद हो गई उन्होंने तत्काल हार्ट अटैक मामले में अति आवश्यक मेडिकल प्राथमिक उपचार देते हुए सीपीआर देना शुरू किया और तुरंत बागली अस्पताल वाहन द्वारा लेकर पहुंचे

उपचार उपयोगी इंजेक्शन तथा अन्य स्वास्थ्य सेवा की व्यवस्था कर दी गई थी। बागली सामुदायिक अस्पताल में लाकर बद्री प्रसाद योगी को नया जीवन दिया बद्री प्रसाद योगी के साथ उनके भाई सुरेश योगी भांजा निर्मल योगी और दामाद अनिल योगी साथ थे। 4 से 5 घंटे में बद्री प्रसाद योगी की स्थिति नॉर्मल हो गई। इस घटना ने यह चरितार्थ सिद्ध कर दिया कि डॉक्टर भगवान का ही रूप होते हैं। डॉ हेमंत पटेल ने सहज सरल भाव से अपना दायित्व निभाते हुए शमशान जैसी जगह पर भी एक इंसान की जान बचाने के लिए तत्काल सेवा देते हुए चिकित्सा डिग्री लेते समय जो शपथ ली उसका दायित्व निभाया। डॉक्टर हेमंत पटेल ने बताया कि संबंधित व्यक्ति को अटैक आने की अवस्था में उचित प्रकार से सीपीआर दे दिया जाए तो उनकी जान बच सकती है। परिवार में सभी लोगों को उचित सी पी आर देने की जानकारी होना चाहिए

Next Post

​देवास में अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, मचा कोहराम

Tue May 5 , 2026
देवास/ सोनकच्छ। देवास जिले में बड़े वाहनों की तेज़ रफ्तार पर ब्रेक ही नहीं लग रहा है, इस तेज़ रफ़्तार ने फिर दो जिंदगियां निग़ल ली, क्षेत्र में पिछले एक महीने में एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत तेज़ रफ़्तार वाहन चलाने से या तेज़ रफ़्तार वाहन के टक्कर […]

You May Like