भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पांचवें और अंतिम टी20 मैच में अंपायर रोहन पंडित के साथ एक अप्रत्याशित घटना हुई। मैच के दौरान संजू सैमसन के एक शॉट से अंपायर के दाएं पैर के घुटने में गेंद लगी, जिससे वह जमीन पर गिर गए। फिजियो द्वारा तुरंत चेक करने के बाद वह कुछ समय के लिए खड़े नहीं हो सके, लेकिन बाद में फिर अंपायरिंग के लिए मैदान पर लौट आए।
