बागसेवनिया से हटाया गया अतिक्रमण तोड़ी गई;चिकन-मटन की पक्की दुकानें

भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र के सामने स्थित चिकन और मटन की पक्की दुकानों पर अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने कार्रवाई की। पुलिस बल की मौजूदगी में इन दुकानों को जेसीबी मशीनों की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई नगर निगम द्वारा सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के अभियान का हिस्सा थी। बागसेवनिया थाने के ठीक सामने मुख्य सड़क के किनारे ये दुकानें पक्की संरचनाओं के रूप में कई वर्षों से संचालित हो रही थीं।इन दुकानों के कारण सड़क पर यातायात बाधित हो रहा था और यह सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा था। निगम ने पहले भी इन दुकानदारों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के लिए कहा था, लेकिन जब उन्होंने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया कारण यह कठोर कदम उठाया गया।

यह कार्रवाई नियमों के तहत ही की गई है। दुकानदारों को पहले कई बार नोटिस जारी किए गए थे और उन्हें अतिक्रमण हटाने के लिए पर्याप्त समय दिया गया था।

शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, अतिक्रमण अधिकारी, नगर निगम भोपाल

 

Next Post

जेपी अस्पताल में ऑनलाइन पंजीयन होंगे, मरीज़ो को OPD की भीड़ से मिलेगी छुट्टी

Wed May 14 , 2025
भोपाल। हर विभाग को ऑनलाइन बनाने के अभियान में स्वास्थ्य विभाग भी अब ऑनलाइन पंजीयन कर रहा है, इसी के अंतर्गत राजधानी के जेपी में अस्पताल भी पंजीयन ऑनलाइन हो रहे है. पर शहर में कई ऐसे लोग है जिनके पास स्मार्ट फ़ोन नहीं है. ऐसे लोगों के लिए जेपी […]

You May Like