‘द वन’ के टीजर ने मचाई धूम, 5.5 करोड़ व्यूज के साथ यूट्यूब पर नंबर वन

मुंबई, 01 सितंबर (वार्ता) सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की आगामी फैंटेसी लोककथा पर आधारित फिल्म ‘द वन’ के टीजर ने रिलीज के बाद दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर दी है। टीजर को अब तक 5.5 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं और यह सभी भाषाओं में यूट्यूब पर नंबर एक पर ट्रेंड कर रहा है। बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा प्रस्तुत ‘द वन’ के टीजर में रहस्य, प्राचीन मान्यताओं और अलौकिक शक्तियों से जुड़ी दुनिया की झलक दिखाई गई है। टीजर में वन देवी की शक्ति को ‘अयिगिरी नंदिनी’ की धुन के साथ प्रभावी अंदाज में पेश किया गया है। फिल्म में पहली बार बड़े पर्दे पर छठ पूजा को भी दिखाया गया है।

फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया पहली बार एक साथ नजर आएंगे। फैंटेसी और लोककथा पर आधारित इस फिल्म में रोमांच, रहस्य और हास्य का भी समावेश किया गया है। फिल्म की दुनिया को बड़े पर्दे के अनुभव को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। ‘द वन’ के साथ टीवीएफ के अरुणाभ कुमार, निर्देशक दीपक मिश्रा और एकता कपूर साथ आए हैं। फिल्म की दुनिया को विस्तार देने के लिए ‘द लीजेंड ऑफ वन’ नामक कॉमिक बुक के जरिए भी इसकी कहानी और पात्रों से दर्शकों को परिचित कराया जा रहा है।

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड की इकाई बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा प्रस्तुत और टीवीएफ तथा 11.11 प्रोडक्शन के सहयोग से बनी ‘द वन’ की कहानी अरुणाभ कुमार ने लिखी है और इसका निर्देशन दीपक मिश्रा ने किया है। मनु आनंद फिल्म के डीओपी और विजुअल डायरेक्टर हैं। फिल्म का निर्माण शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अरुणाभ कुमार और नीरज कोठारी ने किया है।
‘द वन’ 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

.....

Next Post

पटवारियों पर अपात्रों को राहत राशि देने का आरोप

Tue Sep 1 , 2026
छतरपुर। मंगल वार को आयोजित जनसुनवाई में कांग्रेस नेत्री दीप्ति पाण्डेय ने राहत राशि में कथित गड़बड़ी और शासकीय नवीन आदर्श महाविद्यालय में खरीदी को लेकर दो अलग-अलग मामले उठाए। उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर दोनों मामलों की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में आरोप […]

You May Like

मनोरंजन