पटवारियों पर अपात्रों को राहत राशि देने का आरोप

छतरपुर। मंगल वार को आयोजित जनसुनवाई में कांग्रेस नेत्री दीप्ति पाण्डेय ने राहत राशि में कथित गड़बड़ी और शासकीय नवीन आदर्श महाविद्यालय में खरीदी को लेकर दो अलग-अलग मामले उठाए। उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर दोनों मामलों की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि वर्ष 2017-18 और 2019-20 के दौरान छतरपुर तहसील के हल्का चौका, कैंड़ी, पिपौराखुर्द और काशीपुरा में पदस्थ रहे पटवारियों ने अतिवृष्टि और सूखा राहत राशि के वितरण में अनियमितता की। आरोप है कि गरीब और पात्र किसानों के बजाय कुछ रिश्तेदारों और अपात्र लोगों के खातों में राशि अंतरित की गई। कांग्रेस नेत्री ने पूरे मामले की जांच के लिए दल गठित करने, दोषियों पर एफआईआर दर्ज कराने, गलत तरीके से दी गई राशि की वसूली करने और पात्र किसानों को उनका हक दिलाने की मांग की।

दूसरे मामले में शासकीय नवीन आदर्श महाविद्यालय में रूसा के तहत करीब 1.95 करोड़ रुपए की खरीदी को लेकर सवाल उठाए गए। आरटीआई से मिली जानकारी का हवाला देते हुए आरोप लगाया गया कि करीब 90 छात्रों वाले कॉलेज में फर्नीचर और आईसीटी उपकरणों की खरीदी की गई, लेकिन कुछ सामग्री मौके पर उपलब्ध नहीं है।

ज्ञापन में खरीदी गई सामग्री का भौतिक सत्यापन कराने और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई। कांग्रेस नेत्री ने जांच के बाद अनियमितता सामने आने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी है।

Next Post

व्यापारियों के प्रदर्शन से भोपाल में लगा जाम, प्रदर्शन के बीच ट्रैफिक डायवर्जन से बढ़ी लोगों की परेशानी

Tue Sep 1 , 2026
भोपाल। न्यू मार्केट से लेकर सीएम हाउस तक मंगलवार को कई रास्तों पर वाहनों की रफ्तार थम गई।दरअसल, रहवासी इलाकों में चल रही कमर्शियल गतिविधियों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई का व्यापारी विरोध कर रहे थे। भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स के बैनर तले बड़ी संख्या में व्यापारी सड़क पर […]

You May Like

Play sound