भोपाल। न्यू मार्केट से लेकर सीएम हाउस तक मंगलवार को कई रास्तों पर वाहनों की रफ्तार थम गई।दरअसल, रहवासी इलाकों में चल रही कमर्शियल गतिविधियों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई का व्यापारी विरोध कर रहे थे। भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स के बैनर तले बड़ी संख्या में व्यापारी सड़क पर उतरे।
व्यापारियों के हुजूम को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की और रौशनपुरा की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट कर न्यू मार्केट के अंदर से निकाला गया।
लेकिन डायवर्जन के चलते न्यू मार्केट में ही वाहनों का दबाव बढ़ गया और जाम की स्थिति बन गई।
वहीं, सिटी और एयरपोर्ट की ओर जाने वाले लोगों को भी अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ा।
व्यापारियों के प्रदर्शन और ट्रैफिक डायवर्जन के चलते राजधानी के कई प्रमुख रास्तों पर लोगों को जाम और लंबी दूरी तय करने की परेशानी उठानी पड़ी। प्रदर्शन खत्म होने तक न्यू मार्केट समेत आसपास के इलाकों में ट्रैफिक दबाव बना रहा, जिसका सीधा असर आम लोगों की आवाजाही पर पड़ा।
