अमरवाड़ा-हर्रई मार्ग पर ट्रक पलटा, ड्राइवर-कंडक्टर घायल

छिंदवाड़ा जिले के हर्रई थाना क्षेत्र में शनिवार को छिंदवाडा/अमरवाड़ा-हर्रई मार्ग पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को ट्रक से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार, ट्रक क्रमांक च्ठ 65 ।न् 3854 पंजाब से महाराष्ट्र की ओर जा रहा था। घाटी वाले हिस्से में रिमझिम बारिश के दौरान मोड़ पर अचानक ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद ट्रक सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के दौरान अमरवाड़ा-हर्रई मार्ग के घाटी और मोड़ वाले हिस्सों में लगातार हादसे हो रहे हैं। बीते कुछ समय में यहां करीब छह दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें बारिश के बीच मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर पलटने के मामले सामने आए हैं। पूर्व में हुए हादसों में भी ड्राइवर और कंडक्टर घायल हो चुके हैं। लोगों ने इस संवेदनशील मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम और सावधानी बढ़ाने की मांग की है।

Next Post

रैन बसेरा एवं सरकारी अस्पतालों का किया औचक निरीक्षण

Sun Aug 23 , 2026
ग्वालियर। जिले के एसडीएम, तहसीलदार एवं अन्य राजस्व अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित रैन बसेरों एवं सरकारी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अस्पतालों एवं रैन बसेरों में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही वहां आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को मिल रही […]

You May Like