असमय वर्षा से प्रभावित किसानों के साथ सरकार, नुकसान का तुरंत आकलन के निर्देश: सीएम डॉ यादव 

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने असमय वर्षा से फसलों को हुए नुकसान पर किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा है कि राज्य सरकार हर परिस्थिति में किसान भाइयों के साथ खड़ी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों के हितों की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि असमय बारिश से फसलों को हुई क्षति का तत्काल आकलन किया जाए, ताकि वास्तविक नुकसान के आधार पर किसानों को समय पर आवश्यक राहत उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि किसी भी किसान को परेशान होने की जरूरत नहीं है, सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Next Post

मैहर में गति शक्ति मास्टर प्लान की बैठक

Wed Jan 28 , 2026
सतना।पीएम गति शक्ति स्टेट मास्टर प्लान के अंतर्गत जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक बुधवार को मैहर के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती रानी वाटड की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर सुश्री संजना जैन,सीईओ जिला पंचायत शैलेंद्र सिंह, एसडीएम मैहर श्रीमती दिव्या पटेल,एसडीएम अमरपाटन डॉ. आरती […]

You May Like