
सतना।पीएम गति शक्ति स्टेट मास्टर प्लान के अंतर्गत जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक बुधवार को मैहर के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती रानी वाटड की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में अपर कलेक्टर सुश्री संजना जैन,सीईओ जिला पंचायत शैलेंद्र सिंह, एसडीएम मैहर श्रीमती दिव्या पटेल,एसडीएम अमरपाटन डॉ. आरती सिंह, डिप्टी कलेक्टर सुश्री आशिमा पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
