मंत्री सारंग की दोटूक: जनहित के मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

भोपाल: जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान पेंशन की शिकायत को लेकर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग सख्त नजर आए। नरेला विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-59 स्थित अन्ना नगर की महिलाओं ने मंत्री से मुलाकात कर बताया कि पात्र होने के बावजूद उन्हें पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है और कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने तत्काल संबंधित वार्ड प्रभारी को बुलाया और लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों की समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण किया जाए और किसी भी व्यक्ति को शासन की योजनाओं से वंचित न रखा जाए।

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि जनदर्शन कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका त्वरित समाधान करना है, ताकि नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें।

Next Post

नदी के तट से नालों तक भू माफियाओं का कब्जा, नदी के तट पर शुरू हो गई प्लाटिंग

Wed Jun 17 , 2026
रीवा: रीवा शहर में भू-माफिया सक्रिय है नदी, नालो को भी नही छोड़ रहे है. नदी के तट तक प्लाटिंग कर दी गई है और नगर निगम सहित जिला प्रशासन हाथ पर हाथ रखे बैठा है. बाढ़ आपदा को लेकर की जा रही तैयारियों की पोल भू-माफिया खोल रहे है […]

You May Like