
जबलपुर। कटंगी थाना अंतर्गत सैयद बाबा मजार गेट के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग घायल हो गए जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस के मुताबिक विनोद पटेल निवासी शंकर नगर मदर टेरेसा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि
वह फुटकर किराना दुकान का सामान बेचने का काम करता है। साथी श्याम लाल पांचे, अमरू लाल पांचे और अनीता चौरसिया को शेख इरफान के साथ दोस्त की कार क्रमांक एमपी 20 एफ ए 2779 से ग्राम जमुनिया (कटंगी) शादी कार्यक्रम मेें आने के लिये रवाना किया और वे अपने दोस्त गोविन्द के साथ उसकी बाइक सेे कार के पीछे पीछे पहुंचा। जैसे ही कटंगी बस्ती निकल कर सैयद बाबा मजार गेट के पास मैन रोड पर पहुंचे उसी दौरान कटंगी तरफ से एक ट्रक क्रमांक एमपी 20 जीए 8515 का चालक ट्रक को तेज गति व लापरवाही पूर्वक चलाते हुये आया और कार में पीछे से टक्कर मार दिया। टक्कर लगने से वेगनआर में बैठे श्याम लाल पांचे, अमरू लाल,अनीता चौरसिया व चालक शेख इरफान को हाथ, पैर, कमर,सिर व शरीर में अन्य जगह चोटें आ गई।
