जीवाजी विश्वविद्यालय में शुरू हुआ अखिल भारतीय महाकवि भवभूति समारोह

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय में आज शुक्रवार से पाँच दिवसीय अखिल भारतीय महाकवि भवभूति समारोह शुरू हुआ। इस राष्ट्रीय स्तर के सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक समारोह का आयोजन कालिदास संस्कृत अकादमी, संस्कृति परिषद उज्जैन, जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर एवं महाकवि भवभूति शोध एवं शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

समारोह में देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएँ तथा विद्वान सहभागिता कर रहे हैं। कार्यक्रम के पहले तीन दिनों में अंतरविश्वविद्यालयीन संस्कृत प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही हैं। चौथे दिन अखिल भारतीय संगोष्ठी का शुभारंभ होगा जबकि पाँचवें एवं अंतिम दिन संस्कृत कवि सम्मेलन तथा पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। अखिल भारतीय शोध संगोष्ठी में देश के प्रतिष्ठित संस्कृत विद्वान एवं साहित्यकार महाकवि भवभूति के साहित्य पर अपने शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। संगोष्ठी के उद्घाटन अवसर पर जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो राजकुमार आचार्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. सुभाष माहेश्वरी विशिष्ट अतिथि होंगे तथा भारतीय ज्ञान परंपरा संस्थान, ग्वालियर के निदेशक प्रो. आलोक शर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। आयोजन जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर स्थित गालव सभागार में चल रहा है।

Next Post

टैलेंट हंट से चुने जाएंगे कांग्रेस के प्रवक्ता, 11 सदस्यीय समिति गठित

Fri Feb 6 , 2026
ग्वालियर। अब कांग्रेस के प्रवक्ताओं का चयन सिफारिश नहीं, बल्कि टैलेंट हंट प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 11 सदस्यीय चयन समिति का गठन किया है। इस समिति की कमान वरिष्ठ नेता मुकेश नायक को सौंपी गई है। उनके साथ पार्टी के सक्रिय विधायक और […]

You May Like