भोपाल: उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि उत्तर प्रदेश भारत की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विरासत का प्रमुख केंद्र है, जिसने देश के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उन्होंने कामना की कि उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे और वहां के नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की उन्नति देश की उन्नति से जुड़ी है और यह राज्य अपने सामर्थ्य से राष्ट्र को नई दिशा देता रहेगा।
Next Post
81 वर्ष के हुये सुभाष घई
Sat Jan 24 , 2026
मुंबई, 24 जनवरी (वार्ता) बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार सुभाष घई आज 81 वर्ष के हो गये। 24 जनवरी 1945 को नागपुर में जन्में सुभाष घई बचपन के दिनों से हीं फिल्मो में काम करना चाहते थे। अपने इसी सपने को साकार करने के लिये सुभाष घई ने पुणा के फिल्म […]

You May Like
-
9 months ago
अवकाश नकदीकरण संबंधी दावे का करे निराकरण: हाईकोर्ट
-
2 years ago
नाम मात्र का पिंक है मदन महल स्टेशन