पाकिस्तानी नौसेना ने नयी ‘तैमूर’ क्रूज मिसाइल का किया सफल परीक्षण

इस्लामाबाद, 21 अप्रैल (वार्ता) पाकिस्तान ने समुद्री मारक क्षमताओं को और धार देते हुए स्वदेश विकसित ‘तैमूर’ एयर-लॉन्च क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया है।

देश की सैन्य-मीडिया विंग, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के जारी एक बयान के अनुसार, पाकिस्तानी नौसेना ने तैमूर मिसाइल का परीक्षण किया। यह एक ऐसी जहाज-रोधी हथियार प्रणाली है, जो लंबी दूरी तक सटीक हमला करने में सक्षम है।

बयान में कहा गया है कि मिसाइल ने अपने मिशन को असाधारण सटीकता के साथ पूरा किया है। यह समुद्री खतरों का पता लगाने, उन पर नज़र रखने और उन्हें बेअसर करने की क्षमता रखती है। अधिकारियों ने इस परीक्षण को राष्ट्रीय रक्षा क्षमता में एक “महत्वपूर्ण कदम” बताया और कहा कि यह कई क्षेत्रों में सशस्त्र बलों की हमला करने की ताकत को मजबूत करता है।

तैमूर मिसाइल को जमीन और समुद्र दोनों लक्ष्यों पर हमला करने के लिए डिज़ाइन किया गया है और इसकी मारक क्षमता 600 किलोमीटर तक बताई गई है। मिसाइल को ‘स्टेल्थ’ विशेषताओं के साथ बनाया गया है, जिसे कम ऊंचाई पर उड़कर रडार से बचने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह सबसोनिक गति से यात्रा करती है और एक छोटे टर्बोजेट इंजन द्वारा संचालित होती है।

 

 

Next Post

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार थमा

Tue Apr 21 , 2026
कोलकाता, 21 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम बंगाल की 152 विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार मंगलवार शाम को समाप्त हो गया। इन सभी निर्वाचन क्षेत्रों में आज शाम छह बजे माइक्रोफोन बंद हो गए, रैलियां थम गईं और घर-घर जाकर प्रचार […]

You May Like