ग्वालियर की क्रिकेटर अनुष्का शर्मा को डब्ल्यूपीएल में गुजरात ने 45 लाख में खरीदा

ग्वालियर: राष्ट्रीय स्तर पर खेल रही ग्वालियर की क्रिकेटर अनुष्का शर्मा को डब्ल्यूपीएल मेगा ऑक्शन में गुजरात ने 45 लाख में खरीदा है।ग्वालियर की क्रिकेटर अनुष्का शर्मा ने अपने शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन से राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान बनाई है। हाल ही में उन्होंने ऑल इंडिया सीनियर्स टी-20 टूर्नामेंट में उपकप्तान के तौर पर मध्यप्रदेश की टीम को राष्ट्रीय उपविजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई, जिसके चलते उनका चयन सेंट्रल जोन के लिए हुआ।

पूर्व में अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी विजेता इंडिया बी टीम की कप्तान रहीं अनुष्का को प्रतिष्ठित चंद्रा नायडू अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। वर्तमान में वह मध्यप्रदेश अंडर-23 टीम की उपकप्तान व सीनियर टीम की ओपनर बैटर हैं। बीते दिनों सीनियर्स वनडे ट्रॉफी में धमाकेदार पारी खेल कर उन्होंने मध्यप्रदेश को चैंपियन बनाया। हालिया एमपीएल टूर्नामेंट में तो अनुष्का ने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ सहित कई खिताब अपने नाम किए, जिससे ग्वालियर का नाम रोशन हुआ। वे अब तक दो बार सेंट्रल जोन और आधा दर्जन बार चैलेंजर ट्रॉफी में एमपी का प्रतिनिधित्व करने का गौरव भी पा चुकी हैं। वे पत्रकार ब्रजमोहन शर्मा की सुपुत्री हैं।

Next Post

गौहरगंज दुष्कर्म के आरोपी सलमान को फांसी की सजा दे न्यायालय: रामेश्वर

Fri Nov 28 , 2025
भोपाल: गौहरगंज दुष्कर्म के आरोपी सलमान के कथित शॉर्ट एनकाउंटर के बाद बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि उन्होंने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि अपराधी जमीन में छिपा हो या आसमान में, उसे ढूंढ ही लिया जाएगा। विधायक शर्मा ने आरोपी द्वारा नाबालिग […]

You May Like