इंदौर:एमवाय अस्पताल में डॉक्टरों को निलंबित करने और एफआईआर दर्ज नहीं खाने को लेकर जयस ने आज रैली निकालकर प्रदर्शन किया. इस दौरान हजारों की संख्या में आदिवासी अर्धनग्न अवस्था में सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे.एमवाय अस्पताल में पिछले दिनों दो नवजातों को चूहों द्वारा कुतरने को लेकर आज आदिवासी संगठन जयस ने विरोध स्वरूप रैली निकाली.
इस दौरान हजारों की संख्या आदिवासी युवा अर्थनग होकर रैली में शमिल हुए. यही नहीं इंसाफ की मांग को लेकर आदिवासी महिलाएं और युवतियां भी बड़ी संख्या भाग लेने आई थी. दरअसल मामला यह था कि आदिवासी संगठन जयस पिछले कई दिनों से एमवाय अस्पताल में धरना दे रहा है. जयस की सरकार और प्रशासन से मांग है कि एमवाय अस्पताल के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया और अधीक्षक डॉ. अशोक यादव को निलंबित किया जाए.
साथ ही नवजात की मौत होने का दोषी मानकर दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज के जाने की मांग को लाकर आज एमवाय अस्पताल से लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय तक पैदल रैली के रुप में जयस कार्यकर्ता पहुंचे. इस दौरान जयस कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए चल रहे थे.
घेराव कर चक्काजाम किया
करीब ढाई से तीन हजार की संख्या में आदिवासियों ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर चक्काजाम किया। बताया जा रहा है कि जायस ने यह रैली और प्रदर्शन सरकार द्वारा सुनवाई नहीं करने के विरोध में किया था.
