
रतलाम। मानसून की विदाई के बाद मध्यप्रेदश में अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में अनेक जगह बारिश हो रही है। इससे तापमान में गिरावट आई है। रविवार को दिनभर धूप नहीं निकली। बादल छाए रहे। बीती रात के बाद रविवार दोपहर में भी बारिश हुई। मौसम विभाग द्वारा 27 व 28 अक्टूबर को रतलाम में बारिश होने की संभावना बताई गई है। पूरे उज्जैन संभाग में बारिश की संभावना जताई हैं।
रविवार सुबह से ही रतलाम में बादल छाए रहे तथा रात में कुछ देर हल्की बारिश हुई। वहीं रविवार को दिनभार धूप नहीं निकलने से बारिश की संभानवना बनी रही। दोपहर में शहर सहित जिले के कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने 27 व 28 अक्टूबर को भी बारिश होने का पूर्वानुमान है। उधर, शनिवार को रतलाम नगर में बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में करीब 1 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। 23 अक्टूबर को रतलाम नगर में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस व 24 अक्टूबर को 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा था तो 25 अक्टूबर को अधिकतम तापमान गिरकर 32. 2 डिग्री सेल्सियस रहा। अरब सागर में उठे तूफान के कारण मौसम में बदलाव आना बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष प्रदेश में 16 जून को मानसून ने दस्तक दी थी। इसके बाद रूक-रूक कर तेज बारिश हुई। जिले में इस वर्ष काफी अच्छी बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश जिले के सैलाना में दर्ज की गई। वहंी 13 अक्टूबर को मनसून ने वापसी की हैं। इसके बाद भी प्रदेश में बारिश का दौर बना हुआ हैं। पास-पास के जिले में बारिश के बाद शनिवार को रात में जिले में भी हल्की बारिश हुई।
आगामी दिनों में बारिश की संभाना
मौसम विभाग के अनुसार पूर्व,मध्य अरब सागर के ऊपर एक डिप्रेशन एक्टिव हैं। जिसका असर आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा। वहीं आज दक्षिण-पश्चिम व उससे सटे पश्चिम, मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान परिवर्तित होने की संभावना हैं। इससे संभाग में नमी बनी रहेगी और आगामी दिनों में बारिश होने की संभावना हैं।
