दायरा’ के मलयालम संस्करण में करीना के किरदार ‘अजूनी’ को आवाज देंगी पार्वती थिरुवोथु

मुंबई, 02 सितंबर (वार्ता) अभिनेत्री पार्वती थिरुवोथु अब अभिनय के साथ अपनी आवाज का जादू भी बिखेरने के लिए तैयार हैं।पार्वती थिरुवोथु,करीना कपूर खान अभिनीत फिल्म ‘दायरा’ के मलयालम संस्करण में उनके किरदार ‘अजूनी’ को अपनी आवाज देंगी। ‘मुसाफिर कैफे’ फेम पार्वती के लिए यह वॉइस एक्टिंग की दुनिया में पहला कदम होगा। लंबे समय से वॉइस एक्टिंग करने की इच्छा रखने वाली पार्वती ने कहा कि ‘दायरा’ में करीना के किरदार को आवाज देना उनके लिए सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने कहा कि इस काम की खास बात यह भी है कि फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार मेघना गुलजार ने किया है और इसका किरदार बेहद प्रभावशाली है।

सच्ची घटनाओं से प्रेरित ‘दायरा’ का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। फिल्म की कहानी और पटकथा यश केसवानी, सीमा अग्रवाल और मेघना गुलजार ने मिलकर लिखी है। फिल्म में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं। ‘दायरा’ 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का मलयालम संस्करण खास तौर पर केरल के दर्शकों तक कहानी को उनकी अपनी भाषा में पहुंचाने के उद्देश्य से तैयार किया जा रहा है। पार्वती की आवाज के जरिए ‘अजूनी’ के किरदार को मलयालम में एक प्रामाणिक स्पर्श मिलने की उम्मीद है, जबकि करीना के मूल अभिनय की भावनात्मक बारीकियों को बरकरार रखा जाएगा। पार्वती जल्द ही ‘प्रधमा दृष्ट्या कुट्टकार’ में नजर आएंगी, जो 11 सितंबर को रिलीज होगी। इसके अलावा वह एचआरएक्स और अमेजन की आगामी सीरीज ‘स्टॉर्म’ में भी दिखाई देंगी।

.....

Next Post

सेवा निवृत्त कर्मचारियों को सम्मान के साथ उपहार देकर दी विदाई

Wed Sep 2 , 2026
सारनी। एमपीपीजीसीएल में ग्यारह कर्मचारी सेवा निवृत्त हुए,सेवा की लंबी पारी को सम्मानपूर्ण विदाई। 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी भावभीनी विदाई।सारनी मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड में 31 अगस्त को सेवाकाल पूर्ण करने वाले 11 कर्मचारियों के सम्मान में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त होने […]

You May Like