हाइवे पर तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दंपती गंभीर

भिंड। नेशनल हाइवे पर एक तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दंपती बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गंभीर हालत में डॉक्टरों द्वारा घायल दंपती का इलाज किया जा रहा है। अनिल राठौर निवासी कैलाश शांति नगर मेहगांव अपनी पत्नी के साथ ई केवायसी करने के लिए भिंड आए थे। ई केवाईसी करने के बाद अनिल राठौर बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी बरोही थाना के अंतर्गत नेशनल हाइवे 719 पर तेज रफ्तार में आ रहे एक लोडिंग के ड्राइवर ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार पति-पत्नी सड़क पर गिरने से बुरी तरह घायल गए। घटना की सूचना राहगीरों ने तुरंत पुलिस को दी। इसके बाद बरोही थाना पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। इस सड़क हादसे में अनिल राठौर के सिर में गंभीर चोट आई। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में अनिल का इलाज किया जा रहा है। हाइवे पर हुए सड़क हादसे के संबंध में बरोही थाना पुलिस ने अज्ञात लोडिंग वाहन और ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

ये कैसे: सेवानिवृत्ति के दस माह पूर्व कर रहे स्थानांतरण...

Wed Jun 25 , 2025
जबलपुर। सेवानिवृत्ति के सिर्फ दस माह शेष बचे होने के बावजूद भी दूसरे जिले में स्थानांतरण किये जाने को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गयी थी। हाईकोर्ट जस्टिस विवेक जैन की एकलपीठ ने अपने आदेश में कहा है कि प्रभारी प्राचार्य के अभ्यावेदन पर आयुक्त लोक शिक्षण […]

You May Like