ऑल इण्डिया स्वर्ण कप हॉकी टूर्नामेंट की विजेता बनी कोलकाता 

बालाघाट।शहीद चन्द्रशेखर एस्टोटर्फ मैदान में नेहरू स्र्पोटिंग क्लब व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 51 वीं स्वर्गीय नारायणसिंह मेमोरियल ऑल इण्डिया गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट की विजेता बनने का गौरव साउथ इस्टर्न रेल्वे कोलकाता ने प्राप्त किया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 17 जनवरी शनिवार को सुबह 11 बजे से बीएसएफ जालंधर व साउथ इस्टर्न रेल्वे कोलकाता के मध्य खेला गया। इसमें कोलकाता के खिलाडिय़ों ने शानदान खेल का प्रदर्शन करते हुये जालंधर को 4-1 गोल से पराजित किया। मैच को अंतराष्ट्रीय एम्पायर अश्विनी कुमार व राष्ट्रीय एम्पायर राजकुमार द्वारा संचालित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन व अध्यक्षता नपाध्यक्ष श्रीमती भारती सुरजीत सिंह ठाकुर, विशिष्ट अतिथि में पूर्व नपाध्यक्ष रमेश रंगलानी, हॉकी इण्डिया के ज्वाइंट सेक्रेटरी फिरोज अंसारी, नीरज श्रीवास्तव दिल्ली सहित अन्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर विजेता टीम कोलकाता को 1 लाख रूपये नकद व ट्राफी एवं उपविजेता टीम जालंधर को 51 हजार नकद व ट्राफी अतिथियों के हाथों प्रदान की गई। इसके अलावा खिलाडिय़ों को व्यक्तिगत पुरस्कार भी प्रदान किया गया। टूर्नामेंट में बेस्ट खिलाड़ी का पुरस्कार जालंधर के मनमीतसिंह को प्रदान किया गया। वहीं निर्णायकों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर किरण भाई त्रिवेदी अध्यक्ष नेहरू स्पोर्टिंग क्लब का अभिनंदन क्लब के खिलाडिय़ों द्वारा शानदार आयोजन के लिए व विजय वर्मा महासचिव टूर्नामेंट कमेटी उपाध्यक्ष को उनके ५१ साल के कार्यकाल में टूर्नामेंट निरंतर जारी रखने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सचिव सुशील वर्मा द्वारा किया गया।

इस दौरान हॉकी इण्डिया के ज्वाइंट सेक्रेटरी फिरोज अंसारी ने दोनों टीम को बधाई देते हुये आयोजन समिति को लगातार ५१ वर्ष तक टूर्नामेंट कराने के लिये बधाई दी। उन्होंने कहा कि बालाघाट जिले का हॉकी टूर्नामेंट देश में प्रसिद्ध है। आयोजन समिति जो बालाघाट में अंतराष्ट्रीय स्तर का मैच कराने व हॉकी एकेडमी की मांग रखी है। इसे पूर्ण कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इस दौरान नेहरू स्र्पोटिंग क्लब के अध्यक्ष किरण भाई त्रिवेदी ने कहा कि आगामी समय में इससे भी बेहतर टूर्नामेंट कराया जाएगा। एस्टोटर्फ मैदान में अंतराष्ट्रीय स्तर का मैच भी शीघ्र कराने प्रयास किया जा रहा है। जिले की खेल प्रेमी जनता ने इस आयोजन को सफल बनाने में काफी अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने सभी अतिथियों व खिलाडिय़ों एवं खेलप्रेमी दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

टूर्नामेंट के समापन अवसर पर नेहरू स्र्पोटिंग क्लब के पदाधिकारी ऋषभदास वैद्य, कोतवाली थाना प्रभारी कामेश धूमकेती, अशोक मोदी, नेमीचन्द सेठिया, सुधांशु तिवारी राजकुमार शांडिल्य, राजेश सेवइवार, रमेश इंगले, संदीप नेमा, रमेश उके, तुषार मानकर, मकरंद अंधारे, वामन उके, गोपाल धुर्वे, फिरोज खान, सत्यम वर्मा, प्रमोद तिवारी, विद्या भूषण वर्मा, सुनील गांधी, अशोक कोचर, अजय वर्मा, सुभाष गुप्ता, राधेलाल दौने, उत्पान सिंह ठाकुर, वासिक आजमी, संतोष कावड़े, रमेश राउत, विनोद साव सहित अन्य उपस्थित रहे।

Next Post

IPS मीट का दूसरा दिन: रिजॉर्ट में अधिकारियों व परिवारजनों की पिकनिक, खेलकूद और मनोरंजन

Sat Jan 17 , 2026
भोपाल। भारतीय पुलिस सेवा संघ समागम के द्वितीय दिवस के अवसर पर आज सभी आईपीएस अधिकारियों एवं उनके परिवारजनों के लिए संभाला रिजॉर्ट में पिकनिक एवं विविध मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहभागियों को रेंडम रूप से ब्लू, रेड, ग्रीन एवं येलो टीमों में विभाजित कर […]

You May Like