
भोपाल। भारतीय पुलिस सेवा संघ समागम के द्वितीय दिवस के अवसर पर आज सभी आईपीएस अधिकारियों एवं उनके परिवारजनों के लिए संभाला रिजॉर्ट में पिकनिक एवं विविध मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहभागियों को रेंडम रूप से ब्लू, रेड, ग्रीन एवं येलो टीमों में विभाजित कर विभिन्न खेलकूद एवं मनोरंजक स्पर्धाएं आयोजित की गईं।
कार्यक्रम के दौरान रस्साकशी, हूल्ला हूप, फन अंताक्षरी एवं बलून गेम जैसी गतिविधियों में अधिकारियों और परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों के लिए भी विशेष रूप से कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों ने भरपूर आनंद लिया और आयोजन को यादगार बनाया।
मनोरंजन के साथ-साथ समागम में स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को भी महत्व दिया गया। इस दौरान सभी आईपीएस अधिकारियों को CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) का डेमो एवं प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी अधिकारियों एवं उनके परिवारजनों ने सामूहिक लंच किया।
