दतिया: दतिया के नवागत पुलिस कप्तान सूरज वर्मा ने आज पदभार ग्रहण कर लिया। आईपीएस सूरज वर्मा को दतिया के नए पुलिस कप्तान बनाए जाने के बाद से ही दतिया पुलिस मुख्यालय में उनका इंतजार किया जा रहा था।
2013 बैच के आईपीएस अधिकारी सूरज कुमार वर्मा पहले इंदौर में एसएएफ के सेनानी पद पर कार्यरत थे। सूरज वर्मा अपने अनुशासन व सख्त कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं।
