मोहर्रम के बाद दमोह में पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई थानों के प्रभारी बदले

दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस) ने मोहर्रम पर्व के बाद जिले में कई थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। नई पदस्थापना की सूची जारी कर दी गई है। सूची के अनुसार हिंडोरिया थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय को देहात थाना की कमान सौंपी गई है। शिकायत शाखा प्रभारी टीआई अंजलि अग्निहोत्री को थाना हिंडोरिया का प्रभार मिला है। टीआई रावेंद्र बागरी को तेंदूखेड़ा से जबेरा थाना प्रभारी बनाया गया है। कार्यवाहक निरीक्षक सरोज ठाकुर को डीसीआरबी शाखा से तेंदूखेड़ा थाने भेजा गया है। जबेरा थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान को सिग्रामपुर चौकी की कमान दी गई है। सिग्रामपुर चौकी प्रभारी गणेश दुबे को कोतवाली में पदस्थ किया गया है। सब इंस्पेक्टर शिवनारायण यादव को हटा से थाना रजपुरा भेजा गया है। सब इंस्पेक्टर सिलास विनीत को रजपुरा से हटा थाने में पदस्थ किया गया है। गरिमा मिश्रा को कोतवाली से रक्षित केंद्र और प्रशीता कुर्मी को रक्षित केंद्र से कोतवाली भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

Next Post

एनएच-39 पर कोयला लोड ट्रक पलटा, आग लगने से ट्रक जलकर खाक, चालक सुरक्षित

Mon Jun 29 , 2026
सिंगरौली, राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर देवसर क्षेत्र के सजहर खाखन मोड़ के समीप सोमवार देर रात को एक बड़ा हादसा हो गया। कोयला लोड एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के तुरंत बाद ट्रक में भीषण आग लग गई, जिससे देखते ही देखते पूरा वाहन आग की लपटों […]

You May Like