एनएच-39 पर कोयला लोड ट्रक पलटा, आग लगने से ट्रक जलकर खाक, चालक सुरक्षित

सिंगरौली, राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर देवसर क्षेत्र के सजहर खाखन मोड़ के समीप सोमवार देर रात को एक बड़ा हादसा हो गया। कोयला लोड एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के तुरंत बाद ट्रक में भीषण आग लग गई, जिससे देखते ही देखते पूरा वाहन आग की लपटों में घिर गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक पलटने के बाद चालक किसी तरह बाहर निकल आया, जिससे उसकी जान बच गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे तथा आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि उनके प्रयास सफल नहीं हो सके। कुछ ही देर में पूरा ट्रक जलकर खाक हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग एवं पुलिस को जानकारी दी गई। हादसे के कारण कुछ समय तक मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण ट्रक पलटने के बाद शॉर्ट सर्किट या ईंधन रिसाव या ट्रक में कोयला लोड होने और पलटने के कारण आग लगना बताया जा रहा है फिरहाल आग लगने की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Post

कन्हरगांव डैम का घटते जलस्तर पर नगर निगम अलर्ट मोड पर

Mon Jun 29 , 2026
छिंदवाड़ा। शहर में लगातार गहराते पेयजल संकट को देखते हुए नगर निगम प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। कन्हरगांव डैम का जलस्तर लगातार घटने से शहर की जलापूर्ति प्रभावित होने की आशंका के बीच नगर निगम के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने डैम पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। […]

You May Like