कैंपबेल, होप और जंगू के शतक,वेस्ट इंडीज पहली बार 400 के पार

गुवाहाटी, 30 सितंबर (वार्ता) जॉन कैंपबेल (101), शाई होप (104) और आमिर जंगू (114) के शानदार शतकों से वेस्ट इंडीज ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में बुधवार को 50 ओवर में सात विकेट पर 407 रन का विशाल स्कोर बना लिया।

टॉस जीतकर एक बार फिर भारत ने गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया और वेस्टइंडीज़ ने एक बार फिर आक्रामक शुरुआत की। कैंपबेल ने शतक जड़ा और फिर होप और जंगू की ओर से भी शतक आए। यह वेस्टइंडीज़ के वनडे इतिहास में पहली बार था जब तीन बल्लेबाज़ों ने एक पारी में शतक जड़े। इसके अलावा वेस्टइंडीज़ ने पहली बार वनडे में 400 का आंकड़ा पार किया।

भारतीय गेंदबाज पूरे मैच के दौरान रन रोकने के लिए संघर्ष करते रहे लेकिन तीनों बल्लेबाज शतक पूरा करके ही आउट हुए। जॉन कैंपबेल ने 68 गेंदों की अपनी पारी में नौ चौके और पांच छक्के मारे। शाई होप ने 94 गेंदों में आठ चौके और तीन छक्के लगाए। आमिर जंगू ने ज्यादा तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 77 गेंदों में 13 चौके और तीन छक्के मारे।

भारत की तरफ से गुरनूर बराड़, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए। आकिब नबी अपने डेब्यू मैच में सबसे अधिक रन ख़र्च करने वाले भारतीय बने और अपने डेब्यू मैच में सबसे ज़्यादा रन देने वाले दुनिया के चौथे महंगे गेंदबाज बने।

 

Next Post

तेज रफ्तार पानी के टैंकर ने दोपहिया को मारी टक्कर, छात्रा की मौत

Wed Sep 30 , 2026
इंदौर. छोटा बांगड़दा क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे नगर निगम के तेज रफ्तार पानी के टैंकर ने दोपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में दोपहिया सवार बीटेक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई घायल हो गया. दुर्घटना के बाद टैंकर चालक […]

You May Like