राज्यमंत्री ने ली पीआईयू के अधिकारियों की बैठक

*स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं की समीक्षा की

सतना /नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने शनिवार को सतना सर्किट हाउस में पीआईयू के समस्त अधिकारी तथा मेडिकल कॉलेज के डीन के साथ बैठक कर निर्माण कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने चिकित्सा सेवाओ के उन्नयन के संबंध में उच्च अधिकारियों से बात कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने कहा कि सरकार जन स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और हमारी कोशिश है कि प्रत्येक नागरिक को बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध हों। इस अवसर पर पीआईयू के अधिकारी, मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. शशिधर गर्ग सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

वृद्ध की हत्या, शहर स्थित वन डिपो में मिला शव, एसपी सहित पहुंचे पुलिस अधिकारी

Sat Feb 15 , 2025
नवभारत न्यूज दमोह. शहर स्थित सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के (सिविल वार्ड-2) वन डिपो परिसर में 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला है. देहात थाना के जबलपुर नाका चौकी के सामने वन डिपो परिसर में शनिवार सुबह जगदीश पिता स्व. धमोले विश्वकर्मा सिविल वार्ड-2 का शव खून से लथपथ मिला. […]

You May Like