वृद्ध की हत्या, शहर स्थित वन डिपो में मिला शव, एसपी सहित पहुंचे पुलिस अधिकारी

नवभारत न्यूज

दमोह. शहर स्थित सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के (सिविल वार्ड-2) वन डिपो परिसर में 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला है. देहात थाना के जबलपुर नाका चौकी के सामने वन डिपो परिसर में शनिवार सुबह जगदीश पिता स्व. धमोले विश्वकर्मा सिविल वार्ड-2 का शव खून से लथपथ मिला. मृतक की दोनों आंखों के बीच गहरे घाव मिले. घटनास्थल से एक चाकू भी बरामद हुआ है. सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को जांच में लिया.

कोतवाली क्षेत्र के सिविल वार्ड नंबर दो निवासी मृतक जगदीश विश्वकर्मा के बेटे योगेश विश्वकर्मा ने बताया उनके पिता शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे घर से निकले थे. शराब के आदी होने के कारण वे अक्सर एक-दो दिन के लिए घर से गायब रहते थे, इसलिए परिवार ने उनके घर न लौटने पर विशेष चिंता नहीं की. शनिवार सुबह मृतक के भतीजे अंतराम विश्वकर्मा ने वन डिपो परिसर में घूमते समय शव को देखा और परिवार को सूचित किया. पिता पहले फल का ठेला लगाते थे अभी वह घर पर ही रहते थे. एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने बताया कि मृतक के चेहरे पर काफी खून हैं. हालांकि परिवार ने किसी पर संदेह जाहिर नहीं किया है, पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है. हत्यारों के बारे में पतासजी की जा रही है. मृतक के परिवार में पत्नी, बेटा-बहू और चार विवाहित बेटियां हैं. योगेश ने बताया कि उनके पिता काम-धंधा काम करते थे और घर की जिम्मेदारी उन्हीं पर है. जिस जगह शव मिला है वह काफी सुनसान एरिया है, लोगों की आवाजाही नहीं रहती. आरोपतों ने उसी बात का फायदा उठाकर इस घटना को अंजाम दिया है.

*मौका स्थल पर एसपी पहुंचे*

घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस अधिकारियों को लगी तो मौके पर एसपी श्री सोमवंशी, एसपी संदीप मिश्रा, कोतवाली टीआई आनंद राज, देहात टीआई मनीष कुमार, सागर एफएसएल दमोह फिंगरप्रिंट उप निरीक्षक रूबी चौहान, डॉग स्क्वाड मास्टर लक्ष्मण प्रजापति,चौकी प्रभारी जबलपुर नाका आनंद कुमार के अलावा और भी पुलिस अधिकारी और बल पहुंचा, जहां 8 बजे से दोपहर तक तैनात रहा.

 

इनका कहना है…

जब इस संबंध में थाना प्रभारी कोतवाली आनंद राज से जानकारी ली तो उन्होंने कहा कि कुछ संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है, जल्द ही आरोपित पकड़े गए जाऐगे.

Next Post

अफसर बनने की चाह में आज चलेगी उम्मीदों की कलम

Sat Feb 15 , 2025
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा आज, शहर के दो केंद्र पर होगी परीक्षा   शाजापुर, 15 फरवरी. मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा 16 फरवरी को राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 का प्रदेश के 55 जिला मुख्यालयों पर दो सत्रों में आयोजित की जा रही है. जिला मुख्यालय शाजापुर के 2 केन्द्रों […]

You May Like

मनोरंजन