“ग्वालियर स्टोन क्राफ्ट” और “ग्वालियर पेपरमेशी क्राफ्ट” को जीआई टैग, मिली वैश्विक पहचान, रजनीकांत बने सहयोगी

ग्वालियर: ग्वालियर की समृद्ध शिल्प विरासत को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है. ग्वालियर की दो पारंपरिक शिल्प कलाओं “ग्वालियर स्टोन क्राफ्ट” (पत्थर नक्काशी) और “ग्वालियर पेपरमेशी क्राफ्ट को अधिकारिक रूप से जीआई टैग मिल गया है. इससे स्थानीय शिल्पियों को नए आर्थिक अवसर प्राप्त होंगे. इस सुखद खबर के मिलते ही ग्वालियर के शिल्पकारों में खुशी की लहर है.
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पहचान मिलेगी
जीआई टैग मिल जाने से ग्वालियर की पारंपरिक पत्थर नक्काशी और पेपरमेशी शिल्पकला को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पहचान मिलेगी. साथ ही औद्योगिक संरक्षण, ब्राण्ड वैल्यू और बाजार विस्तार के नए द्वार खुलेंगे. सरकार की कला हितैषी नीति की बदौलत ग्वालियर की इन समृद्ध शिल्प कलाओं को जीआई टैग मिला है. जीआई टैग के लिये आवेदन करने के लिये वित्तीय सहयोग नाबार्ड (राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक) द्वारा प्रदान किया गया.

नाबार्ड ने जिला प्रशासन एवं स्थानीय संस्थाओं के सहयोग से जीआई टैग के लिए आवेदन कराया था. नाबार्ड ने स्थानीय संस्थाओं पद्मजा फाउण्डेशन सोसायटी से “ग्वालियर स्टोन पार्क” एवं हैरीटेज फाउण्डेशन से “ग्वालियर पेपरमेशी क्रॉफ्ट” को जीआई टैग दिलाने के लिए आवेदन कराए गए थे. इन शिल्प कलाओं को जीआई टैग दिलाने में जीआई मेन ऑफ इंडिया के नाम से विख्यात कला मर्मज्ञ पद्मश्री डॉ. रजनीकांत का तकनीकी मार्गदर्शन मिला है.

Next Post

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: विदर्भ आज असम के खिलाफ लगाएगा जीत की हैट्रिक पर दाँव, रिकॉर्ड विदर्भ के पक्ष में

Thu Dec 4 , 2025
नई दिल्ली, 04 दिसंबर, 2025: लगातार 2 जीत के साथ टेबल में चौथे स्थान पर काबिज विदर्भ सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में गुरुवार को असम के सामने जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से मैदान में उतरेगा। पिछले मुकाबले में केरल पर शानदार जीत हासिल करने वाली विदर्भ टीम […]

You May Like