भारत ने जिम्बाब्वे को 114/5 पर रोका

भारत ने शानदार वापसी की है और खिलाड़ी चेहरे पर मुस्कान लिए वापस लौट रही हैं। ड्रिंक्स ब्रेक के बाद पूरा खेल ही बदल गया। आधी पारी तक जिम्बाब्वे का स्कोर 60/1 था, लेकिन 10वें ओवर के बाद भारत ने लगातार डॉट गेंदें डालकर और दबाव बनाकर जोरदार वापसी की। शारने मायर्स ने चार चौके और दो छक्के लगाए, लेकिन इन बड़े शॉट्स के अलावा वह स्ट्राइक रोटेट नहीं कर सकीं।

ज़िम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी और पहले ही ओवर में बीज़ा का विकेट गिर गया था लेकिन इसके बाद एंडलोहवु और मुपाचिकवा के बीच साझेदारी पनप गई और ख़ासतौर पर एंडलोहवु ने टीम की पारी की कमान संभाली। हालांकि ज़िम्बाब्वे रनों की गति को बढ़ा नहीं पाई जिसे पारी के अंतिम चरण में मेयर्स के कुछ बड़े शॉट्स ने बढ़ाया। अंत में ज़िम्बाब्वे ने भारत को 115 का लक्ष्य दिया है।

शारने मेयर्स ने 33 गेंदों पर नाबाद 43 रन में चार चौके और दो छक्के लगाए। ओपनर कुहलीज़ वाहएंडलोहवु ने 44 गेंदों पर 42 रन में सात चौके लगाए। मॉडेस्टर मुपाचिकवा ने 26 गेंदों पर 16 रन बनाये। भारत की तरफ से नंदिनी शर्मा ने 11 रन पर दो विकेट लिए।

 

Next Post

सिरसा में 17 और 18 अक्टूबर को होगा हरियाणा केसरी कुमार और कुमारी दंगल

Fri Oct 16 , 2026
सिरसा 16 अक्टूबर (वार्ता) हरियाणा में खेल विभाग हरियाणा की ओर से हरियाणा केसरी, कुमार और कुमारी दंगल का आयोजन 17 और 18 अक्टूबर को शहीद भगत सिंह स्टेडियम, बरनाला रोड, सिरसा में किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए विभिन्न भार वर्गों में पुरुष और महिला पहलवानों के ट्रायल लिए जाएंगे। […]

You May Like

Play sound