बुजुर्ग पर हमला, 2 तोले की सोने की चेन छीनी

जबलपुर।कैंट थाना अंतर्गत सदर में तीन बदमाशों ने उपद्रव मचाया। एक बुजुर्ग के घर का दरवाजा जबरन धक्का देकर खोला और बेरहमी से मारपीट की। इतना ही नहीं, आरोपियों ने शराब पार्टी के लिए 10 हजार रुपये की मांग की और बुजुर्ग के गले से 2 तोले सोने की चेन छीन ली। पुलिस ने गुरुवार को मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सदर कैंट की गली नंबर 9 में रहने वाले 61 वर्षीय बुजुर्ग सतीश अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराई कि गत शाम करीब 4:30 बजे वह अपने घर का मुख्य दरवाजा बंद कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मनीष संज्ञा, विशाल यादव और शुभम वहाँ पहुँचे। तीनों ने दरवाजे को जोर से धक्का दिया और जबरन घर के अंदर दाखिल हो गए। घर में घुसते ही तीनों आरोपियों ने बिना किसी बात के सतीश अग्रवाल के साथ विवाद शुरू कर दिया और लोन का पूरा पैसा तुरंत जमा करने के लिए दबाव बनाने लगे।

जब बुजुर्ग ने शांति से बात करने का निवेदन किया, तो आरोपी भड़क गए। तीनों ने मिलकर बुजुर्ग को घेर लिया और हाथ-मुक्कों से ताबड़तोड़ मारपीट शुरू कर दी। आरोपी मनीष ने उनसे शराब पार्टी उड़ाने के लिए 10 हजार रुपये नगद देने की मांग की। पैसे न मिलने पर मनीष ने बुजुर्ग के गले पर झपट्टा मारा और उनके गले में पहनी हुई 2 तोले की सोने की चेन खींचकर तोड़ दी। हाथापाई के दौरान वह चेन कहीं गिर गई जो पीड़ित को दोबारा नहीं मिली। इसके बाद तीनों बदमाश बुजुर्ग को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। आज पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

गैरहाजिर प्राचार्य व अतिथि शिक्षक को नोटिस जारी करने के निर्देश

Thu Sep 24 , 2026
सिंगरौली : पंचायतों में शासन की योजनाओं और निर्माण कार्यों की जमीनी हकीकत परखने निकले जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संघ प्रिय ने देवसर विकासखंड में विभिन्न संस्थानों और पंचायत स्तरीय गतिविधियों का निरीक्षण किया।कन्या शिक्षा परिषद में भोजन व्यवस्था में गंभीर शिकायत मिलने पर प्राचार्य के विरुद्ध वेतनवृद्धि […]

You May Like