तख्तापलट कर खुद को स्थापित करना चाहते हैं राहुल गांधी : भाजपा

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने गुरुवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि आज जिस प्रकार से वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण और छात्र संगठन की नेता सुश्री नेहा बोरा ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया और उनकी बातों में जिस प्रकार की देश के प्रति गद्दारी झलकी है, ये बेहद चौंकाने वाला है।

उन्होंने कहा कि श्री भूषण ने कहा कि यह लड़ाई ‘रिजीम चेंज’ यानी तख्तापलट की है और हम सत्ता परिवर्तन करके ही रहेंगे। वहीं, सुश्री बोरा ने कहा कि तख्तापलट कैसे होता है, यह हमें बंगलादेश ने सिखाया है। ये वही लोग हैं, जिन्होंने सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर भी सवाल खड़े किए थे और सेना से सबूत मांग रहे थे।

उन्होंने कहा, ” हम लगातार कह रहे थे कि श्री गांधी सहित इन सभी लोगों की मंशा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) या बच्चों के भविष्य के लिए लड़ने की नहीं है।”

श्री पात्रा ने कहा कि इनकी मंशा बिना चुनाव लड़े और बिना किसी परिश्रम के अपनी सरकार बनाना है। यह इनके पूरे गैंग की मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया, ” ये देशद्रोही चंद पैसों के लिए आज विदेशी हाथों में बिक गए हैं। क्योंकि जनता उन्हें बार-बार हरा रही है, लेकिन मैं एक बात बहुत स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि यह देश किसी की मिल्कियत नहीं है, न ही किसी एक परिवार की जागीर है। यह देश 140 करोड़ देशवासियों का है, हिंदुस्तानियों का है।”

 

Next Post

जल प्रबंधन और प्रभावी ग्रामीण सुशासन पर हुआ मंथन

Thu Oct 15 , 2026
जबलपुर:अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस के अवसर पर जिला पंचायत जबलपुर द्वारा होटल रॉयल आर्बिट में नारी नेतृत्व, सशक्त पंचायत थीम पर एक दिवसीय जिला स्तरीय महिला पंचायत नेतृत्व कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। प्रदेश एवं देश के पंचायती राज ढाँचे में अपनी तरह की इस अनूठी पहल में […]

You May Like

Play sound