पाकिस्तान में पोलियो अभियान के तहत 4.5 करोड़ से अधिक बच्चों को टीका लगाया जाएगा

इस्लामाबाद, 30 मार्च (वार्ता) पाकिस्तान वर्ष 2026 के दूसरे राष्ट्रव्यापी पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत 4.5 करोड़ से अधिक बच्चों का टीकाकरण करेगा। यह अभियान 13 अप्रैल से 19 अप्रैल तक चलाया जाएगा।

नेशनल इमरजेंसी ऑपरेशंस सेंटर (ईओसी) के अनुसार, सप्ताहभर चलने वाले इस अभियान के दौरान देशभर में पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को पोलियो की मौखिक खुराक दी जाएगी।

ईओसी ने बताया कि पोलियो टीकाकरण के साथ बच्चों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और समग्र स्वास्थ्य सुधार के लिए विटामिन-ए की अतिरिक्त खुराक भी दी जाएगी।

अभियान में 4.13 लाख से अधिक पोलियो कर्मी भाग लेंगे, जो घर-घर जाकर टीकाकरण और संबंधित गतिविधियां संचालित करेंगे।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने पोलियो उन्मूलन को राष्ट्रीय जिम्मेदारी बताते हुए अभिभावकों से अपील की है कि वे टीकाकरण दलों के साथ पूरा सहयोग करें, ताकि सभी पात्र बच्चों तक टीका पहुंचाया जा सके।

उन्होंने कहा कि समय पर पोलियो की खुराक देना बच्चों को आजीवन विकलांगता से बचाने और देश को पोलियो मुक्त बनाने के लिए अत्यंत आवश्यक है।

 

 

Next Post

केंद्र का राजकोषीय घाटा फरवरी तक लक्ष्य के 80 प्रतिशत पर

Mon Mar 30 , 2026
नयी दिल्ली, 30 मार्च (वार्ता) केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा चालू वित्त वर्ष 2025-26 के पहले 11 महीने में फरवरी 2026 तक पूरे वित्त वर्ष के लिए संशोधित अनुमान के 80 प्रतिशत को पार कर गया है। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक […]

You May Like