राशिफल-पंचांग: 29 अक्टूबर 2026

पंचांग 29 अक्टूबर 2026:-

रा.मि. 07 संवत् 2083 कार्तिक कृष्ण चतुर्थी गुरूवासरे रात 2/11, रोहिणी नक्षत्रे दिन 3/32, वरीयान योगे प्रात: 4/49 तदुपरि परिघ योगे रातअंत 5/17, वव करणे सू.उ. 6/25, सू.अ. 5/35, चन्द्रचार वृषभ रात 2/43 से मिथुन, पर्व- करवा चौथ, संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत, शु.रा. 2,4,5,8,9,12 अ.रा. 3,6,7,10,11,1 शुभांक- 4,6,0.

———————————————————

आज जिनका जन्म दिन है- गुरूवार 29 अक्टूबर 2026
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में शिक्षा के क्षेत्र मेंअरूचि व व्यवधान होगा. अधिकारियों के कोप का सामना करना होगा. मान सम्मान के प्रति सचेेत रहें. मित्रों से बैचारिक मतभेद रहेगा. वर्ष के मध्य में प्रियजनों के सहयोग से कार्यो में सफलता मिलेगी. शासन सत्ता का लाभ मिलेगा. नवीन योजनाओं में पॅूजी निवेश होगा.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को शासन से लाभ होगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को सत्ता का सुख रहेगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को सहयोग मिलेगा. सिंह राशि के व्यक्तियों की शिक्षा में रूचि रहेगी. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को अधिकारी के कोप कासामना करना होगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को नवीन योजनाओं में पॅूजी निवेश होगा. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को प्रियजनों का सहयोग सुख शांति रहेगी.

———————————————————

आज का भविष्य- गुरूवार 29 अक्टूबर 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक बुद्धिमान, चतुर, व्यवहार कुशल, परिश्रमी, स्पष्टवादी तथा निडऱ होगा. निर्णय लेने की अच्छी शक्ति रहेगी, अपने उद्देश्यों की पूर्ति के प्रति सचेत रहेगा. सभी के साथ अच्छा व्यवहार करेगा.

———————————————————

मेष- कार्यों में अवरोध से मन अवसादग्रस्त होगा. मधुरवाणी से संबंधमें प्रगाढता बढेगी, जीविका के क्षेत्र में लाभ होगा, दायित्वों का निर्वहन होगा.

वृषभ- किसी नये कार्य की पूर्ति होगी, भवुकता व्यवहारिक जगत के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें. परिवार के विरोध का सामना करना पड़ सकता है.

मिथुन- मन धनागम की नयी युक्तियों की आर केंद्रित होगा, कार्य क्षेत्र में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव है, जीवनसाथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा.

कर्क- मन पर नियंत्रण रख अपने कर्तव्यों के प्रति केंद्रित हों, किसी नये संबंध के प्रति ध्यान देना होगा, थोड़ा संयमी और धैर्यवान बनें.

सिंह- कुछ नयी सामाजिक व्यस्तताएं सामने आयेंगी, महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति होगी, किसी अचल संपत्ति के क्रय हेतु प्रयास प्रारंभ होंगे.

कन्या- संबंधों में आपका मन भावनात्मक आपूर्ति पर केंद्रित होगा, धार्मिक व पारंपरिक कार्यो में मन लगेगा, रोजगार के क्षेत्र में अपनी क्षमता का पूर्ण लाभ उठायें.

तुला- मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा, प्रियजनों का सानिध्य प्राप्त होगा, प्रणय संबंध मधुर रहेंगे, शासन व राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी.

वृश्चिक- निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें, आकस्मिक तनाव हो सकता है, निराशावादी विचारों को छोडक़र आशावादी बनें, कष्टों को भूलकर वर्तमान को बेहतर बनायें.

धनु- नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी, पुराने संबंधों में प्रगाढता बढेगी, बुजुर्गो के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. पु कुम्भ बातों को भुलाने की च्येष्ठा करें.

मकर- किसी नयी योजना की ओर बढेंगे, महत्वाकांक्षा ऊँची प्रगति की ओर ले जायेगी, जरूरी कार्य सार्थक होने का योग है, कार्य में सहयोग मिलेगा.

कुम्भ- स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें, अनुकूल नैतिक कर्तव्यों का पालन करें, निकट संबंधों में पारदर्शिता रखें, छोटी छोटी बातों को भूलना हितकर रहेगा.

मीन- अपने भविष्य को सुनियोजित करें, भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं रह सकती हैं, परिवार को एक सूत्र में बनाये रखने हेतु प्रयास करेंगें.

———————————————————

व्यापार भविष्य-

कार्तिक कृष्ण चतुर्थी को रोहिणी नक्षत्र के प्रभाव से गुड, खांड, चीनी के भाव में मंदी होगी, जीरा, धनिया, सौंप, अजवाईन के भाव में मामूली नरमीं का रूख रहेगा, वायदा विचार आज 2 बजकर 9 मिनिट से 15 मिनिट के रूख पर व्यापार करना लाभकारी रहेगा. भाग्यांक 4220 है

———————————————————

Next Post

निगम अधिकारियों पर हाईकोर्ट ने लगाया 1 लाख का जुर्माना

Thu Oct 29 , 2026
इंदौर:हाईकोर्ट ने नगर निगम अधिकारियों पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है. साथ आदेश दिए हैं कि उक्त जुर्माना अधिकारी अपनी जेब से भरेंगे, निगम कोष से जमा नहीं किया जाएगा. इतना ही नहीं कोर्ट ने कहा कि अधिकारियों द्वारा जनता के पैसों से मुकदमेबाजी की जाती है और […]

You May Like