एटीएम में तोडफ़ोड़, सेंसर सक्रिय होने से टली घटना

ब्यावरा। नगर में एटीएम सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है. बुधवार की रात गुना रोड स्थित बांडीखाली के यहां बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम को बदमाश द्वारा तोडफ़ोड़ करने की घटना सामने आई है, इसी बीच यहां लगा सेंसर सक्रिय होने तथा हेड ऑफिस मुंबई सिग्नल पहुंचने के बाद हुई सक्रियता के चलते एमटीएम से चोरी की घटना बच सकी.

जानकारी के अनुसार रात्रि करीब 2 बजे एक नकाबपोश एटीएम परिसर में पहुंचा तथा लोहे की रॉड से एटीएम मशीन का लॉक तोडऩे की कोशिश की. इसी बीच एटीएम में लगे सेंसर सक्रिय हो गए और इसका सिग्नल मुंबई स्थित बैंक के हेड ऑफिस पहुंच गया.

हेड ऑफिस से आई सूचना

एटीएम में तोडफ़ोड़ से सक्रिय हुए सेंसर का अलर्ट मिलते ही बैंक अधिकारियों ने तत्काल सिटी पुलिस को इसकी जानकारी दी. तुरंत मौके पर पुलिस वाहन पहुंचा वाहन का सायरन सुनते ही बदमाश घबरा गया और एटीएम छोडक़र भाग निकला. यह घटना एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमर में आ गई. जिसमें बदमाश एटीएम तोड़ते हुए नजर आ रहा है.

भोपाल से आये अधिकारी

जानकारी लगने पर भोपाल से बैंक ऑफ बड़ौदा के सिक्योरिटी ऑफिसर और एमसीआर कंपनी के इंजीनियर ब्यावरा पहुंचे. जिनके द्वारा एटीएम स्थल का निरीक्षण किया और बैंक अधिकारियों से चर्चा की तथा सिटी थाना पहुंचकर आवेदन दिया गया. पुलिस ने इस मामले में जांच शुरु कर दी है. एटीएम पर कोई सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं था. बदमाश लंबे समय तक एटीएम में तोडफ़ोड़ करता रहा. पुलिस द्वारा विभिन्न जगहों पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है. एटीएम में तोडफ़ोड़ करने वाले सरगर्मी से तलाश जारी है.

Next Post

ईडी ने फंड गबन के आरोप में राजस्थान के पूर्व विधायक को गिरफ्तार किया

Thu Feb 5 , 2026
नयी दिल्ली, 05 फरवरी (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय ने राजस्थान के बहरोड़ के पूर्व विधायक बलजीत यादव को उनके कार्यकाल के दौरान विधायक-क्षेत्रीय विकास निधि के गबन की चल रही जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। ईडी के जयपुर क्षेत्रीय कार्यालय ने गुरुवार को बताया कि उसने यादव को विशेष […]

You May Like