ईडी ने फंड गबन के आरोप में राजस्थान के पूर्व विधायक को गिरफ्तार किया

नयी दिल्ली, 05 फरवरी (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय ने राजस्थान के बहरोड़ के पूर्व विधायक बलजीत यादव को उनके कार्यकाल के दौरान विधायक-क्षेत्रीय विकास निधि के गबन की चल रही जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया है।

ईडी के जयपुर क्षेत्रीय कार्यालय ने गुरुवार को बताया कि उसने यादव को विशेष पीएमएलए अदालत के सामने पेश किया जिसने ईडी को आगे की जांच के लिए तीन दिन की हिरासत दी। यह गिरफ्तारी जयपुर के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की ओर से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर हुई है।

ईडी का दावा है कि बलजीत यादव बतौर विधायक अपने कार्यकाल (2018-2023) के दौरान विधायक-क्षेत्रीय विकास निधि के 2.87 करोड़ रुपये के दुरुपयोग में मुख्य साजिशकर्ता थे।

पूर्व विधायक पर आरोप है कि उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के 32 विद्यालयों के लिए खेल सामग्री की खरीद की सिफारिश की और अपने सहयोगियों के साथ मिलकर कर्मचारियों/सहयोगियों की पहचान का उपयोग कर बालाजी कंप्लीट सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, सूर्य एंटरप्राइजेज, राजपूत स्पोर्ट्स एंटरप्राइजेज और शर्मा स्पोर्ट्स एंटरप्राइजेज की स्थापना की और उनके जरिये वित्तीय अनियमितता को अंजाम दिया।

 

 

Next Post

राजगढ़ की सीमा में पहली बार पहुंची मालगाड़ी

Thu Feb 5 , 2026
राजगढ़। रामगंज मंडी-भोपाल रेल लाइन का कार्य व्यापक स्तर पर जारी है, इसी बीच गुरुवार को पहली बार राजगढ़ नगर की सीमा में ट्रेक पर मालगाड़ी दौड़ती आयी. मालगाड़ी द्वारा यहां चल रहे रेल लाइन निर्माण कार्य का सामान लाया गया. राजगढ़ के नवनिर्मित रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी […]

You May Like