भगवान शिव के सहस्त्रधारा जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना के साथ हुआ गुरु वंदन छात्र अभिनंदन

ग्वालियर: भारत विकास परिषद संपर्क शाखा द्वारा श्रावण मास के अवसर पर श्याम मंदिर बिरला नगर में भगवान शिव का दूध दही इत्र शहद इत्यादि मिलाकर सहस्त्रधारा के साथ जलाभिषेक किया गया एवं 101 बेल पत्रों के साथ पूजा अर्चना की पूजा अर्चना कार्यक्रम के पश्चात गुरुकुल विद्या निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल बिरला नगर में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन का कार्यक्रम किया। इस अवसर पर सर्वप्रथम मां भारती और विवेकानंद की तस्वीर पर मलयाकरण माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ निधि गर्ग विशेष रूप से उपस्थित थीं।स्वागत भाषण शाखा अध्यक्ष श्रीमती कांता शर्मा द्वारा दिया गया जिसमें अतिथियों का एवं स्कूल प्रबंधन का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. निधि गर्ग ने सभी विद्यार्थियों से अपने गुरुजनों का सम्मान एवं आदर तथा गुरुजनों से अपने विद्यार्थियों का सम्मान करने की नसीहत थी। इस अवसर पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित ब्रह्मदत्त पांडे ने बच्चों को संस्कार की परिभाषा बताएं बताई।

Next Post

एर्दोगन ने ट्रम्प से ईरान के साथ वार्ता जारी रखने का किया आग्रह

Tue Aug 18 , 2026
अंकारा, 18 अगस्त (वार्ता/स्पूतनिक) तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने के लिए कूटनीति का अधिकतम उपयोग करने तथा दोनों देशों के बीच वार्ता जारी रखने का आग्रह किया है। तुर्की के राष्ट्रपति प्रशासन ने मंगलवार को […]

You May Like