भाजपा ने अपने विचारो से समझौता कभी नही किया : हेमन्त

सतना: भाजपा के जिलास्तरीय पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारम्भ रविवार 24 मई को प्रशिक्षण वर्ग के प्रदेश प्रभारी एवं संभागीय संगठन प्रभारी विजय दुबे ने किया।भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल ने कार्य पद्धति विषय पर विचार रखते हुए कहा कि भाजपा ने अपने सिद्धान्तो से कभी समझौता नही किया। उन्होने कहा कि चाहे वो राम मंदिर का विषय रहा हो, चाहे वह धारा 370 का विषय रहा हो, चाहे वह एक देश एक संविधान का विषय रहा हो हर मुद्दो पर भाजपा हमेशा अडिग रही है।

उन्होने भाजपा के शुरुआती के संघर्षो की यादे ताजा करते हुए कहा कि इस देश काो मजबूत करने मे भाजपा के उन नीव के पत्थरो का बहुत बड़ा योगदान है जिन्होने सीमित संसाधनो मे पार्टी को खून पसीने से सीचते हुए इतना बड़ा किया है। श्री हेमन्त खण्डेलवाल ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य अनुशासित, प्रशिक्षित एवं समर्पित कार्यकर्ता तैयार करते हए जमीन स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत करना है।

श्री हेमन्त खण्डेलवाल ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस की अपनी कोई विचार धारा कोई नही रही यही वजह है कि कांग्रेस का कई बार विघटन हुआ। उन्होने कहा कि हमे इस बात का गर्व है कि हमारी पार्टी का हर कार्यकर्ता अपने सिद्धान्तो पर अडिग रहा जिसकी वजह से पार्टी आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी के रुप मे खड़ी हैै।
राष्ट्र प्रथम हमारा मूल सिद्धान्त – विजय दुबे
संभागीय संगठन प्रभारी विजय दुबे ने वैचारिक अधिष्ठान विषय परअपने विचार रखते हुए कहा कि भाजपा विचारधारा आधारित राजनैतिक दल है जो राष्ट्र प्रथम की अवधारणा से प्रेरित होकर कार्य करती है और यही पार्टी के प्रमुख सिद्धान्तो मे से एक है।

Next Post

युवक को पीटा, बचाने पहुंचे माता-पिता और भाई पर भी हमला

Mon May 25 , 2026
शिवपुरी: जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के तिजारपुर गांव में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर 4-4 लोगों के खिलाफ क्रॉस मामला दर्ज कर जांच शुरू […]

You May Like

Play sound