युवक को पीटा, बचाने पहुंचे माता-पिता और भाई पर भी हमला

शिवपुरी: जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के तिजारपुर गांव में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर 4-4 लोगों के खिलाफ क्रॉस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।तिजारपुर निवासी 22 वर्षीय शेवेन्द्र यादव ने पुलिस को बताया कि वह अपने चचेरे भाई सोनू यादव के साथ सुबह गांव की सरकारी दूध डेयरी पर दूध देने गया था।

इसी दौरान गांव के जबल यादव, प्राण सिंह यादव, रजनेश यादव और नेता यादव वहां पहुंचे और पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे।विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शेवेन्द्र यादव के हाथ, पैर और कमर में चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंचे सोनू यादव पर भी हमला किया गया, जिससे उसके हाथ, पैर और कूल्हे में चोट आई।
मारपीट बढ़ने पर मौके पर शेवेन्द्र के पिता हरपाल यादव, मां ब्रजकुमारी यादव, भाई वीकेश यादव, जीतू यादव और चचेरा भाई प्रदीप यादव पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों ने इन लोगों के साथ भी मारपीट की। घटना में कई लोगों के हाथ, पैर, सिर, कमर और पसलियों में चोटें आई हैं। कुछ घायलों को खून भी निकला।

Next Post

गुडा बौद्ध नगर में बिजली व्यवस्था बदहाल, रोज़ाना एक फेज गायब होने से आधे मोहल्ले में अंधेरा

Mon May 25 , 2026
ग्वालियर: शहर के गुडा बौद्ध नगर स्थित बाबूजी की बगिया क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि यहां प्रतिदिन बिजली का एक फेज बंद हो जाता है, जिसके कारण आधे इलाके के घरों में पूरी रात बिजली गुल रहती है। भीषण गर्मी […]

You May Like

मनोरंजन