सतना: राह चलते लोगों को अवैध कट्टा कारतूस एवं तलवार से डराने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार कर उचेहरा पुलिस सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। मिली जानकारी मुताबिक पुलिस को सूचना एक व्यक्ति स्टेडियम के पास पानी टंकी के सामने 12 बोर का कट्टा लिए हुए लोगों को डरा रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा घेराबंदी कर पकडा एवं नाम पता पूछने पर अपना नाम सागर चौधरी पिता गोविंद प्रसाद चौधरी 21 वर्ष निवासी नया टोला उचेहरा बताया और तलासी लेने पर उसके पास 12 बोर का कट्टा एवं 1 नग जिंदा कारतूस जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया जहां अपराध क्रमांक 169/26 धारा 25/27 आम्र्स एक्ट पंजीबद्ध किया गया।
दूसरी घटना की सूचना पर बसहा तिराहा आम रोड पर हाथ में लोहे की तलवार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा धमकाने वाले आरोपी को पकडऩे का प्रयास किया गया तो वह पुिलस को देख कर भागने लगा तथा तलवार को छिपा रहा था िजसे घेराबंदी कर पकडा गया एवं नाम पता पूछने पर राजा उर्फ अनिकराज चौधरी पिता अजय कुमार चौधरी 18 वर्ष छतुरी टोला उचेहरा होना बताया। तलासी लेने पर कमर मे दािहने तरफ लोहे का तलवार मिली, जिसे जब्त कर थाने लाया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 170/26 धारा 25(बी) आम्र्स एक्ट पंजीबद्ध किया गया। गिरफ्तार किए गए दोनो आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनो को जेल भेज दिया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उचेहरा सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
